फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के स्टेनो ने कार्यालय में होमगार्ड को पीटा

Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंप कार्यालय से एसडीएम कार्यालय डाक लेकर पहुंचे होमगार्ड को एसडीएम के स्टेनो ने साथियों के साथ मारपीट कर चुटहिल कर दिया। इस घटना को लेकर होमगार्ड जवानों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीड़ित होमगार्ड ने एसडीएम से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को डीएम कैंप कार्यालय में तैनात होमगार्ड अश्वेंद्र कुमार कैंप कार्यालय से एसडीएम कार्यालय आवश्यक डाक लेकर गया था। कार्यालय में मौजूद एसडीएम के स्टेनो राम प्रकाश ने होमगार्ड के साथ गाली-गलौज कर दिया।

विरोध करने पर स्टेनो ने अपने साथियों के साथ उसे मारपीट कर चुटहिल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित होमगार्ड ने एसडीएम अरुण कुमार सिंह से स्टेनो की शिकायत की। इसके बाद बुधवार को पीड़ित अश्वेंद्र कुमार ने अन्य जवानों के साथ सदर कोतवाल आमोद कुमार को स्टेनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों ने कहा कि अधिकारियों के कार्यालय में तैनात कर्मचारी होमगार्ड जवानों का शोषण करने के साथ उनके साथ मारपीट करते हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें