फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक ने मां-बेटे को पीटा

Thu, 30 Mar 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फीस जमा करने की बात को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को एक प्राइवेट विद्यालय के संचालक ने एक मां-बेटे की पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बाद में पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। 
विज्ञापन


मथुरापुर निवासी बुद्धिराम गुप्ता पुत्र संतराम का आरोप है कि उसके घर के सुजीत व रवि नामक दो बच्चे नजदीक के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। गुरुवार को वह अपने भाई मोनू के साथ स्कूल पर दोनों छात्रों की बकाया फीस जमा कराने गया था। आरोप था कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जून तक की फीस जमा करने को कहा, लेकिन उसने सत्र मार्च तक ही चलने की वजह से  मार्च तक की फीस जमा करके भाइयों का नाम उस विद्यालय से कटवाना चाहता था।

उसी बात से नाराज प्रधानाचार्य ने अपने लोगों की मदद उसे उसे अपशब्द कहते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। आरोप था कि बाद में लोग पुन: लाठी डंडा से लैस होकर उसके घर चले आए और उसकी पिटाई करने लगे। बचाने पहुंची उसकी मां शीला को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया है। एसओ महुली जेएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें