फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी पर होमगार्ड ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच करेंगे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला होमगार्ड द्वारा चंडीगढ़ डीएसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच का जिम्मा एसपी नवदीप बराड़ को सौंपा गया है। मामले की जांच कर रही सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी के तीन महिला इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएचओ महिला थाना को भी भेजा छुट्टी पर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ महिला थाना गुरजीत कौर ने पीड़ित महिला होमगार्ड को आईजी के पास पेश करवाया था। उसको भी दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया  गया है।

विभाग में चल रहा चर्चाओं का दौर
वीरवार को पुलिस महकमे में डीएसपी पर लगे यौन उत्पीड़न के  लगे आरोपों  की खूब चर्चा रही। कर्मचारियों में चर्चा रही कि डीएसपी को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनको फंसाने वाला एक रिटायर्ड डीएसपी है।
विज्ञापन


यह था मामला
मंगलवार को एक महिला होमगार्ड ने आईजी के समक्ष पेश होकर शिकायत दी थी कि डीएसपी दविंदर शर्मा ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। महिला कर्मी की शिकायत पर डीएसपी को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। साथ ही महिला की शिकायत की जांच सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी को जांच के लिए भेज दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें