फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के बल पर सराफ की दुकान से पांच लाख की लूट, छात्र को मारी गोली

Tue, 18 Oct 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ

सार

- मवाना रोड पर कसेरू बक्सर के मेन बाजार में दोपहर ढ़ाई बजे हुई वारदात
- अपाचे सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी पिता पुत्र की कनपटी पर तानी थी पिस्टल
- भागते समय बदमाशों ने पीछा कर रहे बुजर्ग को गिराकर पीटा
- बदमाशों की फायरिंग से सड़क पर जा रहा 12 वर्षीय छात्र को लगा छर्रा
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देता सराफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना रोड पर गंगानगर थाने से कुछ दूरी पर मंगलवार दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर सराफ की दुकान लूट ली। भरे बाजार में बदमाशों ने सराफ के सामने बेटे के साथ मारपीट की। घटना के वक्त में दुकान में ज्वैलरी खरीदने गई एक महिला के भी कुंडल और पैसे भी लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश नकदी समेत लाखों रुपये की ज्वैलरी लेकर भागे तो एक बुजुर्ग ने पीछा किया तो बदमाशों ने मापीट कर दी। भागते समय बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से 12 वर्षीय छात्र छर्रा लगने से घायल हो गया। 

गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी बिट्टू वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा की कसेरू बक्सर मेन बाजार में शगुन ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। मंगलवार दोपहर ढ़ाई बजे बिट्टू अपने पिता के साथ दुकान में बैठे हुए थे। उस वक्त रक्षापुरम निवासी गीता, दो अन्य महिला बिछुए और अंगूठी खरीद रहीं थी। तभी सराफ की दुकान पर सफेद अपाचे से तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश हेलमेट लगाये थे जबकि दो अन्य बदमाश नकाब लगाकर पिस्टल लेकर दुकान में घुस गये। हेलमेट लगाये एक बदमाश शटर के पास खड़ा रहा, जबकि अन्य दोनों बदमाशों ने पिता- पुत्र पर पिस्टल तानते हुए ज्वैलरी मांगी।
विज्ञापन


ट्टू के विरोध करने पर पिस्टल की बट मार दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे 52 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कंगन, चेन, अंगूठी के अलावा करीब साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात दुकान में रखे प्लास्टिक के बोरे में भर लिए। दस मिनट में बदमाशों ने पूरी दुकान लूट ली। महिला गीता से पांच हजार रुपये और कुंडल झपट लिए। जैसे ही बदमाश बाइक पर बैठने लगे तो बुजुर्ग कालीराम ने शोर मचाकर पीछा किया। जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग करते हुए कालीराम को सड़क पर गिराकर मारपीट की। तीनों बदमाशों ने मेनरोड पर कई राउंड फायरिंग की। वहां से जा रहा रजपुरा निवासी कक्षा छह का छात्र अंशुल को कूल्हे के पास छर्रा लगा तो वह भी जमीन पर गिर पड़ा।

बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए अम्हेड़ा रोड से मोदीपुरम की तरफ भाग निकले। दुकानदार और अन्य लोगों ने बाइक से बदमाशों का तीन किमी तक पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। लूट की सूचना पर कैंट से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और इसी सीट से सपा प्रत्याशी आरती अग्रवाल भी समर्थकों के साथ पहुंच गयीं। व्यापारियों ने सीओ और एसओ को घेरकर नारेबाजी कर दी। पीड़ित ने पांच लाख की लूट बताते हुए गंगानगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें