फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: जेल में भूख हड़ताल शुरू, जेल प्रशासन का इंकार

Fri, 06 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सुदीप कलकल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में जेल गए आरोपियों ने जेल के अंदर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। एक दिन पहले ही वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी के मामले में पेशी पर आए वकील सुदीप कलकल और मनोज दुहन ने 15 मई से जेल में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


दोनोें ने पुलिस प्रशासन पर जेल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। गांव खरावड़ निवासी राकेश ने दावा किया है कि हिंसा के मामले में जेल में बंद उसके भाई सहित अन्य युवकों ने भूख हड़ताल शुरू  कर दी है। वहीं, जेल अधीक्षक का कहना है कि किसी भी बंदी ने भूख हड़ताल नहीं की है। हालांकि दो आरोपियों ने एक दिन पहले भूख हड़ताल की चेतावनी जरूर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें