फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दिनदहाड़े 7-8 करोड़ की लूट:ज्वेलर के घर में घुसे लुटेरे, परिवार को बंधक बनाया, हैरियर गाड़ी भी ले गए

Thu, 05 Mar 2026 06:47 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के गुरदासपुर में ज्वेलर के घर फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात हुई है। लुटेरे निहंग वाणे में आए थे और पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरों ने घर से 7-8 करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी लूटी है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है। जेल रोड स्थित स्कीम नंबर 5 में बुधवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब हथियारबंद अज्ञात निहंग के बाणे में आए पांच बदमाशों ने ज्वेलर वरुण महाजन के घर पर फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया। पिस्टल के दम पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लुटेरे करीब 7 से 8 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह बाहर गाड़ियां साफ कर रहा था। हथियारबंद अज्ञात निहंग के बाणे में आए पांचों बदमाशों ने पहले ड्राइवर से बातचीत की और फिर उसे मालिक को बुलाने के बहाने अंदर भेजा। जैसे ही ड्राइवर घर के अंदर गया, सभी बदमाश भी उसके पीछे-पीछे घर में दाखिल हो गए।

अंदर घुसते ही लुटेरों ने से वरुण महाजन पर सोशल मीडिया पर गुरुओं की बेअदबी का आरोप लगाया। इसी बहाने परिवार का ध्यान भटकाते हुए दो लूटेरों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन


परिवार के अनुसार सभी को एक लूटेरा जिसे सभी जत्थेदार कह रहे थे निर्देश दे रहा था। बदमाशों को यह भी पता था कि 2009 में वरुण महाजन की दुकान पर पहले भी रेड पड़ चुकी है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह वारदात पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और बदमाशों ने पहले से पूरी रेकी की हुई थी।

परिवार को पूरी तरह भयभीत करने के बाद लुटेरों ने सभी सदस्यों के हाथ-पैर बांधे और मुंह पर पट्टी लगाई। इसके बाद पेटियों की चाबी मांगकर घर में रखी तीन से चार तिजोरियां खुलवाईं और करोड़ों की नकदी व कीमती गहने लूट लिए। बदमाशों की शातिरपने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घरवालों से पूछा कि किस गाड़ी में जीपीएस नहीं लगा है। जवाब मिलने के बाद वे टाटा हैरियर कार और परिवार के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, ताकि उन्हें ट्रैक न किया जा सके।

सबूत मिटाने के लिए बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर तो साथ ले ही गए, साथ ही चिप वाले कैमरे भी तोड़कर अपने साथ ले गए।

वारदात की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे जिनमें सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा,नगर कौंसिल प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा, भाजपा के पंजाब वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा, भाजपा के जिला प्रधान बगेल सिंह बाहिया तथा आप के हलका इंचार्ज रमन बहल शामिल रहे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के बचे-खुचे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस वारदात से पूरे गुरदासपुर के सर्राफा कारोबारी वर्ग में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें