फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालजनों पर भाई की हत्या का केस दर्ज

Thu, 24 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में एक सप्ताह पूर्व गांव ढोकिया स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलते मिले कृष्ण कुमार की मौत के मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार झज्जर जिले के गांव जैतपुर निवासी कृष्ण कुमार की शादी जाटूसाना क्षेत्र के गांव ढोकिया में रणधीर सिंह की बेटी संजू से हुई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व 17 नवंबर को कृष्ण कुमार घर से अपने ससुराल में साले कृष्ण की शादी में शामिल होने के लिए आया था। शाम को ही उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में ही फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मंगलवार शाम मृतक कृष्ण के भाई सोमपाल ने जाटूसाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी ससुरालियों ने हत्या की है और मामले को दबाने के लिए आत्महत्या का केस बनाने की कोशिश की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी संजू, साले कृष्ण, नवल, मोनू, ससुर रणधीर व रिश्तेदार देवेन्द्र, ढिल्लू के खिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज किया है।

एसपी के नाम ज्ञापन में निर्दोष होने की बात
वहीं मामले में आरोपी पक्ष गांव ढोकिया के प्रमुख लोगों और मकान मालिक के साथ एसपी से मिलने पहुंचे। न्याय की गुहार लगा रहे लोगों का कहना था कि न तो उनके परिवार में किसी ने कृष्ण कुमार की हत्या कर फांसी का रूप देने के लिए टांगा है और न ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। दर्ज कराया गया मुकदमा बेबुनियाद है।

जारी है मामले की जांच
 शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
-जयचंद, थाना प्रभारी, जाटूसाना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें