फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सालों से फरार चल रहा था ये कुख्यात डकैत, ऐसे आया पकड़ में

Sun, 07 Jan 2018 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
प्रदेश की पुलिस ने कई सालों से फरार चल रहे कुख्यात डकैत को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस डकैत की करीब 27 मामलों में पुलिस का तलाश थी जो आज पूरी हो गई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान से जुड़ा है जहां धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने कुख्यात डकैत प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह के खिलाफ पुलिस पर जानलेव हमला, हत्या, लूट, डकैती जैसे करीब 27 मामले चल रहे हैं। जिनमें कई सालों से पुलिस को इसकी तलाश थी। आरोपी डकैत प्रेमसिंह निवासी सावंतगढ़ थाना गढ़ीबाजना ने 2012 में पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान आरोपी ने एसएलआर, कार्बाइन 315 बोर रायफल जैसे आधुनिक हथियारों से हमला किया, जिसे आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है।

जिसके बाद पुलिस ने प्रेम सिंह के घर से कुछ हथियार बरामद भी कर लिए हैं। इसके साथी वीरो और रामविलास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं अन्य साथी बैजनाथ रामवीर की तलाश जारी है। डकैत प्रेमसिंह ने 1995 में जंगल में भेड़ चराने के दौरान एक व्यक्ति की नाक काट दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने डकैत प्रेम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें