फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सोनी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Apr 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खरौली गांव में 15 अप्रैल की रात कुल्हाड़ी के हमले से की गई प्रकाश सोनी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में अपर एसपी एलबीके पाल और यहां थाने में थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि प्रकाश सोनी की हत्या छिलोलर गांव निवासी जगतपाल यादव ने किया था। बताया कि जगतपाल के परिवार की युवती खरौली में ब्याही है। जगतपाल को शक था कि प्रकाश सोनी का आचरण ठीक नहीं है। वह उसके परिवार की युवती से मिलता-जुलता है।

घटना के एक दिन पहले जगतपाल गेहूं की फसल कटवाने में मदद के लिए खरौली आया था। दोपहर में पेड़ के नीचे युवती सो गई। उसका फोन वहीं रखा था। इसी बीच काल आई तो जगतपाल ने रिसीव किया। फोन पर दूसरी तरफ से प्रकाश सोनी ने युवती को फोन देर से उठाने पर गालियां देते हुए रात में मिलने को कहा। जगतपाल ने यह सुना तो उसका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


अगले दिन रविवार को जगतपाल ने प्रकाश सोनी से कहा कि उसे बाइक से गांव छोड़ आए। प्रकाश सोनी उसे लेकर जा रहा था। शाम करीब साढ़े 7 बजे रास्ते में कीचड़ में बाइक फंसी तो जगतपाल बाइक से उतर गया और कमर में छिपाई कुल्हाड़ी से प्रकाश के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। प्रकाश को गड्ढे में छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को तड़के करीब सवा तीन बजे तेरा गांव मोड़ के पास जगतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी झाड़ी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सहित एसएसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसआई प्रमोद कुमार सिंह व देवेश कुमार, कांस्टेबल अनिल पटेल और तस्लीम अहमद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें