कुछ देर में ही कैदी को घेर लिया गया। पुलिस कर्मियों ने जैसे ही उसे पकड़ना चाहा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान कैदी ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली।
वहीं सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज की सिक्योरिटी से कुछ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और कैदी को खंभे से बांधकर काबू कर लिया गया। बाद में उसे हथकड़ी पहनाई गई और गाड़ी में बैठाकर राजपुरा जेल पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि अस्पताल से एक कैदी ने भागने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। कैदी मानसिक रूप से भी परेशान है। कैदी को सही सलामत राजपुरा जेल में पहुंचा दिया गया है।