फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में हेड कांस्टेबल की हत्या, दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया

Tue, 12 Jun 2018 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे पुलिस लाइन क्षेत्र मेंऑटो चालकों के साथ हुए झगड़े में एचएचसी (आनरेरी हेड कांस्टेबल) की जान चली गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और वह खाई में गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार कथेड़ निवासी बाबू राम (47) को दो व्यक्तियों ने झगड़े के बाद ढांक की तरफ धक्का दे दिया। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि धक्का देने के पीछे कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं है।

पुलिस ने दो व्यक्तियों अरुण कुमार निवासी बड़ोग और वीरेंद्र कुमार निवासी कथेड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आईपीसी  की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें