फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा हेडकांस्टेबल, निलंबित

Tue, 03 Nov 2020 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के एक गांव में पुलिस विभाग में तैनात हेडकांस्टेबल को ग्रामीणों ने एक विवाहिता के साथ गोशाला में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। लोगों से बचने के लिए दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे, लेकिन अंधेरे में गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को करसोग अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। महिला के पति की शिकयत पर पुलिस ने हेडकांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग ने जांच शुरू कर हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 2 बजे महिला की सास बाहर निकली। उसने गोशाला में रोशनी देखी। जब वह गोशाला के पास पहुंची तो उसे बातचीत सुनाई दी। इसके बाद सास ने अपने बेटे को उठाया। साथ ही गांव के कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। भनक लगते ही पुलिस कर्मचारी और महिला लोगों के डर से अलग-अलग दिशा में भागे। रात के अंधेरे में दोनों गिरकर घायल हो गए। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति की शिकायत पर हेडकांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस कर्मी पर विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही सस्पेंड भी कर दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें