फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब बरामद, तीन गिरफ्तार, चार भागे

Sat, 02 Sep 2017 11:44 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शव को मोर्चरी से ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरा तिराहे पर स्थित एक मकान में शनिवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारकर लाखों की अवैध और जहरीली शराब बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि चार पुलिस पर फायर कर बाइक से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 40 पेटी अंग्रेजी शराब, 60 लीटर जहरीली शराब के साथ चार लग्जरी कारें बरामद की।
विज्ञापन


आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।  

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू उर्फ उमाशंकर यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव, तीर्थराज यादव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़की गढ़हन गांव और बालचंद यादव रानी की सराय थाना क्षेत्र के सईदवारा हमीदपुर गांव का निवासी है।

तीनों अपने चार अन्य साथियों के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरा तिराहे के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से शराब तैयार कर उसकी सप्लाई करते थे।  शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर  सीओ फूलपुर संतोष कुमार, कोतवाल फूलपुर रमायन सिंह, एसओ अहरौला मंजय सिंह और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी अरविंद यादव और अश्वनी पांडेय के साथ चकरा तिराहे पर स्थित मकान में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस को देख चार तस्कर पुलिस पार्टी पर फायर कर बाइक से भागने में सफल हो गए। जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 40 पेटी मुंबई व्हिस्की नामक की अंग्रेजी शराब, 10 लीटर के छह जरकीन में भरकर रखी गई 60 लीटर जहरीली शराब मिली। इसके साथ ही सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली दो स्कार्पियो, एक ब्रेजा और एक ऑल्टो कार बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से इस धंधे से जुड़े हुए थे।


पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर फरार होने वालों की तलाश की जा रही है। इस अवैध धंधे से जुड़े सभी लोगों की जांच पड़ताल कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी

अलग-अलग लगाते थे नंबर प्लेट
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरा तिराहे से बरामद हुई भारी मात्रा में अवैध शराब और चार लग्जरी वाहनों का प्रयोग शराब की सप्लाई करने में की जाती थी। फूलपुर कोतवाल रमायन सिंह ने बताया कि यह लोग अपने-अपने वाहनों पर कई नंबर प्लेट लगाकर चलते थे। जहां भी शक होता था कि पुलिस उनके पीछे या नजर रख रही है तो तुरंत नंबर प्लेट बदल लेते थे। वास्तव में यह गाड़ी किसकी है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।  

छुड़ाने के लिए बनाया जा रहा था दवाब
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरा तिराहे पर शनिवार की दोपहर शराब का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद भारी मात्रा में शराब और लग्जरी कारें बरामद की। वैसे ही एक लंबी पहुंच रखने वाले नेता का पुलिस पर दवाब बनना शुरू हो गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह नेता आरोपियों को छोड़ने के बदले में मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें