फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे खंती में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
 नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार के सामने वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली के गांव बिचपरी निवासी भरोसे (80) का शव पक्षी विहार गेट नंबर एक के सामने लखनऊ जाने वाले मार्ग पर खंती में पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज रवींद्रनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे धनीराम ने बताया कि पिता काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। दो दिनों से वह घर से गायब थे। गुरुवार सुबह गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें