फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बेटी, अचानक आ गया पिता और...

Mon, 08 Jan 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

कमरे में प्रेमी संग पकड़ी गई बेटी ने अपने पिता को इसके बाद जीने ही नहीं दिया। मामला नोएडा के अट्टा गांव का है जहां सेक्टर- 27 में रहने वाले विश्वनाथ साहू को बेटी ने अपने प्रेमी संग मौत के घाट उतार दिया। मौके पर ही बेटी ने पिता विश्वनाथ को प्रेमी संग मिलकर इतना पीटा की पिता की दिल्ली में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना रविवार की है, सुबह जब पिता ने बेटी को कमरे में प्रेमी संग देखा तो वो आग बबूला हो गए। इस पर पिता ने जैसे ही ऐतराज जताया बेटी ने अपने प्रेमी संग उन पर जानलेवा हमला कर डाला। विश्वनाथ परिवार के साथ अट्टा के इसी घर में किराय पर रहते थे। रविवार को तड़के चार बजे पिता ने बेटी पूजा को उसके प्रेमी धर्मेंद्र के साथ देख लिया था और यही उनकी मौत की वजह बन गई। 

पुलिस ने आरोपी बेटी समेत उसके प्रेमी पर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बेटी को तो मौके पर घर से गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन घटना के बाद से पूजा का प्रेमी धर्मेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मौके से गिरफ्तार की गई बेटी पूजा से लगातार पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें