फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सम्मेलन में चली लाठियां, तोड़ी कुर्सियां

Sun, 06 Mar 2016 10:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हंगामा शांत करता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से चल रही शरदोत्सव प्रदर्शनी में शनिवार की रात आयोजित संगीत सम्मेलन अखाड़ा बनता नजर आया। सम्मेलन में अराजकतत्वों ने जमकर कुर्सियां तोड़ी। इस दौरान स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस फोर्स को लाठियां भी चलानी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार देरशाम शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान मौजूद दर्शक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दर्शकों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने कुर्सियां तोड़कर अपनी भड़ास निकाली। मामला बढ़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत न हो सका।

हंगामे के दौरान बीच बचाव करने में मीडियाकर्मियों पर भी भीड़ और कार्यक्रम के जुड़े लोगों नेे गुस्सा उतार दिया। हंगामा होने की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों पर काबू नहीं पा सके। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने अराजकतत्वों पर लाठियां चलानी शुरू कर दीं। लाठियां चलते देख पुलिस और जनता में नोकझोंक भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हंगामे पर काबू पाया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने खोया आपा
औरैया। भीड़ को भड़कते देख नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने इस दौरान एक-दो युवाओं को पीटा। पालिका प्रतिनिधि के हाथ छोड़ने के बाद भीड़ और उग्र हो गई और मौजूद लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें