फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 16 दिन बाद विवाहिता की हत्या

Fri, 03 Mar 2017 12:59 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
नव विवाहिता मृतका प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव में शादी के 16 दिन बाद ही विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि, ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी राजनारायण द्विवेदी की बेटी प्रियंका उर्फ भारती की शादी 16 फरवरी को फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी रिंकू तिवारी पुत्र राजनारायण तिवारी के साथ हुई। रिंकू तिवारी ठेकेदारी करते हैं। रिंकू के परिजनों की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस उनके घर पहुंची और तीसरे मंजिर पर बने बाथरूम में झुलसी स्थिति में प्रियंका का शव बाहर निकाला। ससुरालीजनों ने बताया कि प्रियंका ने बाथरूम के अंदर ही आग लगाई है। धुआं उठता देखकर सास मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक प्रियंका की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर प्रियंका के पिता राजनारायण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करने लगे थे। कार नहीं देने पर जलाकर मार डाला। ससुराल पक्ष के लोग प्रियंका से मायकेवालों से बातचीत भी नहीं करने देते थे। उसके चचेरे भाई बबलू की बांदा में 23 फरवरी को शादी थी। इसमें भी उसे नहीं जाने दिया। शुक्रवार को बेटी की चौथी लेने आना था। उससे पहले ही उसकी मौत की खबर मिली। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। प्रियंका की मौत की खबर पर आई मां शोभा देवी का रो-रो कर कई बार बेसुध हुईं। वह इकलौती बेटी थी। प्रियंका के अलावा दो छोटे भाई अमित और राहुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें