फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में राष्ट्रीय स्तर के एथलीट की गोली मारकर हत्या

Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
rangrajan pandey - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गुडंबा में बुधवार देर शाम राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रंगराजन पांडेय (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह स्पोर्ट्स कॉलेज का पूर्व छात्र था। रंगराजन ने 400 मीटर बाधा दौड़ में राज्य स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक जीता था। पुलिस वारदात के वक्त मौजूद एथलीट के दो साथियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि रंगराजन मूलरूप से भदोही का रहने वाला था। उसने 2010 में स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2015 तक वहां रहा। अब वह स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने ही बीएस-टू कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

बुधवार शाम किसी ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। वह दोस्त अविनाश और रोहित अवस्थी के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज से करीब तीन किलोमीटर दूर एक स्कूल के पास पहुंचा। वहां सात-आठ लोग पहले से मौजूद थे। रंगराजन की उन लोगों से कहासुनी हुई जिसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही रंगराजन नीचे गिर पड़ा। उसके साथियों के होश उड़ गए जबकि हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


अविनाश और रोहित आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वारदात की सूचना रंगराजन के पिता फूलचंद पांडेय को दे दी गई है। उसके चाचा दरोगा हैं और उन्नाव में तैनात हैं। देर रात वह भी लखनऊ पहुंच गए। पुलिस उसके दोस्तों से वारदात के बारे में जानकारी ले रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-18 में हासिल किया था चौथा स्थान

- फोटो : डेमो
रंगराजन पांडेय ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रदेश का नाम रोशन किया था। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उसने वर्ष 2013 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-18 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया था।

हत्या के प्रयास के मामले में जा चुका था जेल
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती ने बताया कि रंगराजन 2014 में गुडंबा से ही हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका था। स्पोर्ट्स कॉलेज में गुटबाजी को लेकर रंगराजन ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी थी। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर छूटा।

अपने नाम से धमकाने पर हुआ था झगड़ा
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती का कहना है कि दूसरे गुट के लड़के रंगराजन के नाम से किसी को धमका रहे थे। रंगराजन तक यह जानकारी पहुंची तो उसने नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर दूसरे गुट से तनातनी चल रही थी। बुधवार शाम दूसरे गुट के लोगों ने उसे फोन कर बुलाया और झगडे़ के बाद गोली मार दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें