हैदराबाद के मैलारदेवपल्ली इलाके में मासूम जुड़वा बहनें कई सालों तक यौन शोषण का शिकार होती रहींं। चौंका देने वाले खुलासे में 8 साल की जुड़वा बहनों के साथ हुए इस दुष्कर्म में उनकी मां भी शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मां-बेटे की मिलीभगत के चलते कई लोगों ने बच्चियों का यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने मां के अलावा एक फैक्ट्री के मालिक और एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि जफार नाम के शख्स और उसके नाबालिग बेटे को यौन शोषण के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िताएं और उनके परिजन 5 साल तक बडवेल रेलवे स्टेशन के पास रहे, लेकिन करीब दो साल पहले वे कातेदन में आकर शिफ्ट हो गए। दरिंदगी की हद पार कर चुकी मां के बारे में पता चला है कि बच्चियों को उसने इस दर्दनाक वारदात का हिस्सा तो बनाया, साथ ही उसने खुद भी कई लोगों से अवैध संबंध बनाए।
एयर कंडीशनर रूम में शोषण के लिए भेजती थी मां
बच्ची के साथ बलात्कार
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार कादेतन में आने के बाद आरोपी मां अक्सर बच्चियों को एयर कंडीशनर रूम में सोने के लिए एक सुपरवाइजर के पास भेज दिया करती थी। पुलिस ने बताया कि शख्स ने इस बीच कई बार बच्चियों के साथ गंदे काम किए। इतना ही नहीं डरी हुई बच्चियां उसके पास सोने के लिए मना करतीं तो मां उन्हें जबरन वहां भेजा करती थी।
पुराने इलाके में तीन लोगों ने बच्चियों को बनाया था शिकार
rape with minor
बताया जा रहा है कि जब परिवार बडवेल में रहा करता था, उस दौरान तीन लोग बच्चियों का शोषण किया करते थे। पुलिस इन तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब जफार और उसके 16 साल से बेटे को बच्चियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बाप बेटे करीब 15 से 20 दिन तक इस दुष्कर्म को अंजाम देते रहे।
दरअसल, बच्चियों ने अपने साथ हो रहे अपराध की जानकारी घर के बड़े सदस्य को दी। सदस्य ने मामले में एनजीओ की मदद ली, जिसके बाद इस घिनौने अपराध की खबर पुलिस को दी गई।