फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, घर से मिला तंत्र-मंत्र का सामान

Wed, 30 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ससुराल पक्ष का कहना ऊपरी हवा के चलते की खुदकुशी
बिहार के मोतिहारी निवासी मायके वालों के आने के बाद आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ़ इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके कमरे से तंत्र-मंत्र का सामान मिला है। पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने ऊपरी हवा के चलते आत्महत्या की। वहीं, पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि डिप्रेशन के चलते महिला ने यह कदम उठाया। बुधवार को बिहार के मोतिहारी निवासी मायके पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, रानी खातून (22) सपरिवार राणाजी एंक्लेव, नजफगढ़ में रहती थी। उसके परिवार में पति दुलारे मियां और अन्य सदस्य हैं। दोनों की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इनका डेढ़ माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को रानी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दुलारे की बहन ने उसे फंदे पर लटके हुए देखकर परिवार को सूचना दी। दुलारे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थी।

उस पर ऊपरी हवा का चक्कर था। इसके लिए उसे तांत्रिक को भी दिखाया गया था, लेकिन रानी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की। वहीं, पुलिस ने तंत्र-मंत्र के कारण आत्महत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि रानी के परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें