फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकूपुर बना छावनी, घरों में दुबके ग्रामीण

Sun, 18 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डबल मर्डर के एक घंटे बाद असोथर थानाक्षेत्र का आकूपुर गांव पीएसी और पुलिस की आमद से छावनी बन गया। ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स ने गांव में कई चक्कर काटे। रात को पुलिस बूटों की ठकठक से ग्रामीणों की आवाजें तक घरों से बाहर नहीं सुनाई दी। एसपी कलानिधि नैथानी ने रेड स्कीम लागू की। सीओ खागा अतुल चौबे, सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह, पीएसी, वज्र वाहन, कलस्टर, चार्ली मोबाइल, एसओ किशनपुर राधेश्याम द्विवेदी, एसओ खागा मोहम्मद शरीफ खान,  एसओ थरियांव अरविंद सिंह गौतम, क्राइम ब्रांच टीम पहुंची। फारेंसिक टीमों ने मौके से ब्लड सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एफआईआर के लिए कोई पक्ष देर रात तक नहीं आया है। मृतक रामनरेश का बेटा शहर में रहता है। उसका इंतजार हो रहा है। महिलाएं घटना के दौरान खेत में थी शायद उन्हें लगा कि अब उन पर रामनरेश न हमला कर दे, इसी वजह से वृद्ध पर हमला किया है। सुरेश को गोली मारने वाले की भी मौत हो गई है। किसी के न आने पर पुलिस दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज करेगी। गांव में शांति व्यवस्था बरकरार है पीएसी कैं प कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें