गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पति से विवाद के बाद वह एक हफ्ते से अलग किराए के मकान में रह रही थी। घर वालों के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद था। जिसके बाद दोनों अलग रहने का फैसला किया था।
कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर की रहने वाली पूनम (28) की शादी अनिल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में मनमुटाव हो गया और एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच में मारपीट भी होती थी।
दोनों के घरवाले कई बार समझौता कराया, लेकिन बात नहीं बन सकी। एक हफ्ते पहले दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। पूनम इलाहीबाग में किराए का मकान लेकर रहने लगी। अलगाव के बाद से ही वह बहुत परेशान थी।
पूनम की बेटी अपने पिता के साथ ही रहती है। मंगलवार की रात पूनम ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।