फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन: 4 पतियों को लूटा, 5वें को लूटने से पहले पकड़ी गई

Wed, 25 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
शादी करती थी, सुहागरात मनाती थी और लूट लेती थी। 4 पतियों के साथ ऐसा ही किया आरती ने। 5वें पति को लूट नहीं पाई और पकड़ी गई। कहानी फिल्मी नहीं, रियल है। बठिंडा पुलिस ने जाल में फंसा शादी करने वाली दुल्हन का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक अब तक चार लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है।
विज्ञापन


पांचवें मामले में शिकायत होने के बाद मामला खुला। लड़की शादी के बाद पहले घरवालों का विश्वास जीतती थी। इसके बाद हाथ साफ करती थी। गहने नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन उसकी मां व दो बिचौलनों के खिलाफ थाना कैनाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी लड़की फरार है।

रमेश रानी वासी बठिंडा ने पुलिस को बताया, कुलवंत कौर व वीना रानी ने बिचौलन बनकर उनके बेटे की शादी की बात परमजीत कौर की लड़की आरती से चलाई। शादी की बात पक्की होने के बाद दोनों की 3 जनवरी 2016 को शादी हुई। शादी के बाद करीब एक महीना घर में रहने के बाद वह दो तोला सोना के अलावा चांदी की पायलें लेकर भाग गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की आरती, उसकी मां परमजीत कौर के अलावा बिचौलन कुलवंत कौर व वीना वासी बठिंडा पर मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार मुख्तियार सिंह ने बताया, लड़की इससे पहले भी चार लोगों से शादी कर उनको लूट चुकी है। जिनमें से तीन लोगों का तो पता कर लिया गया। मगर चौथे परिवार का पता नहीं लग पाया।

इसके अलावा आरती ने यह पांचवीं शादी की थी। पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। पुलिस के मुताबिक आरती इससे पहले पटियाला जिले के गांव कौली के गुरदेव सिंह से, प्रताप नगर के दीपक कुमार से और भलेरिया वाला मोहल्ला के सुरजीत सिंह से शादी कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें