फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Wed, 09 Jan 2019 11:44 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की फांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में ओमप्रकाश प्रजापति की 20 वर्षीय पत्नी जमुना मंगलवार को रात करीब 8 बजे ससुराल के मकान के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात खबर मिलने पर मायके भुलसी (हमीरपुर) से मृतका के भाई धवल कुमार भी गांव आ गया। ग्राम प्रधान चुन्नी सिंह व जितेंद्र पाल भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें मौत की वजह फंदा कसना बताया गया है। उधर, भाई ने बताया कि जिस कमरे में शव लटका मिला उसके दरवाजे खुले मिले।

जमुना के जिस्म में चोट के निशान भी थे। पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शादी फरवरी 2017 में हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही 50 हजार रुपये, बाइक और सोने की जंजीर मांग रहे थे। कहा कि यह मांग पूरी न होने पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई। तहरीर में ससुर दासी प्रजापति, सास कमला, पति ओमप्रकाश, जेठ तुलसीदास और जेठानी प्रियंका को भी नामजद किया गया है। उधर, जेठ तुलसी ने बताया कि घटना वाले दिन जमुना किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। इस बात पर पति ने डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। उधर, कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें