फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर चलीं लाठियां, पांच घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद कोमल व काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के गांव भग्गाखेड़ा में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दो पक्षों में लाठियां चल गईं। दोनों ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई। दोनों ओर की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



भग्गाखेड़ा निवासी संतोष की बेटी कोमल घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी वहां पड़ोस में रहने वाले लखन की बेटी अंजू पहुंच गई। पहले पानी भरने को लेकर इनमें विवाद होने लगा। मामला बड़ों तक पहुंचने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लाठियां निकल आईं।
विज्ञापन


मारपीट में कोमल, काजल, ज्योति व दीपक घायल हो गए। दूसरे पक्ष से लखन व अंजू घायल हो गई। कोमल व काजल की हालत गंभीर है।
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें