फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गाड़ी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
car thieves clash with police - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। तीन अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जिनके पास से पुलिस ने चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से बदमाश पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में एक के बाद एक गाड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमों  का गठन किया था। तीस अप्रैल को सीपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल और स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत उन्नाव गेट अंदर निवासी रिंकू साहू भोजला की ओर से चोरी की मोटरसाइकिल से आ रहा है। इस पर पुलिस ने पहरा बैठा दिया और रिंकू को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया। इसके बाद उससे थाने में लाकर गहनता से पूछताछ की गई। यहां उसने पूरी कहानी उगल दी। रिंकू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गाड़ी चोरी करता है। चोरी की गाड़ियों को भरारी फार्म के पास एक खंडहर में छुपाकर रखा जाता है। रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने खंडहर से तेरह और बाइक बरामद कीं। यहां उसके दो साथी थाना समथर क्षेत्रांतर्गत महुआखोरा निवासी भूपेंद्र राजपूत और दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडेरा निवासी प्रदुमभन राजपूत भी पकड़े गए। उन्होंने लकारा निवासी अपने एक साथी का नाम और बताया, जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

टीम में यह भी रहे शामिल
वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील यादव और कमलेश कुमार, उप निरीक्षक राजीव कुमार बैस, कांस्टेबल शत्रुंजय, बृजमोहन, नरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, चंद्रशेखर यादव, अंजुल यादव, सूर्य प्रकाश, सर्वेश कुमार, हरेंद्र और रघुराज।  
विज्ञापन


सिर्फ पांच हजार में बेच देते थे बाइक
वाहन चोर महंगी गाड़ियों को बेहद कम कीमत पर बेच देते थे। पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक में इसका सौदा करते देते थे। उनके पास से झांसी व आसपास के विभिन्न जनपदों के अलावा मध्य प्रदेश के जिलों से भी चुराई गईं गाड़ियां बरामद हुई हैं।

थाने में कर सकते हैं गाड़ी की पहचान
वाहन चोरों से बरामद हुईं सभी चौदह बाइक सीपरी थाना परिसर में रखी गईं हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि वह कोई भी व्यक्ति जिसकी गाड़ी चोरी गई है, थाने आकर गाड़ी की पहचान कर सकता है। पहचान होने पर कोर्ट के आदेश पर गाड़ी संबंधित व्यक्ति के सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें