फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों के नाजुक अंगों पर लगाते थे बिजली की नंगी तार, करते थे कुकर्म

Tue, 13 Sep 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नौबस्ता के पशुपति नगर इलाके में दो मासूम बच्चों के साथ ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बच्चों के साथ कुकर्म के बाद उनके नाजुक अंगों पर करंट लगाकर बेल्ट से पीटा गया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटे बच्चों ने राहगीरों को अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी दी। नौबस्ता थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

पथराई देवी नौबस्ता निवासी कमल और राजा दोनों शादी-बारातों में जनरेटर किराये पर देने का काम करते हैं। आरोप है कि दोनों ने मोहल्ले के ही नाबालिग बच्चों को तीन दिनों तक अपने कमरे में बंद रखा। इनके साथ कुकर्म किया, कुकर्म का विरोध करने पर दोनों बच्चों के नाजुक अंगों पर करंट लगाने के साथ उन्हें बेल्ट से पीटा। किसी तरह कमल और राजा के चंगुल से छूटे दोनों बच्चे नौबस्ता थाने पहुंचे जहां पुलिस को आपबीती सुनाई। बच्चों के शरीर पर घाव अभी भी नजर आ रहे हैं पुलिस ने कमल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जबकि राजा की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें