फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरु-चेेले में चले लात घूंसे 

Mon, 11 Dec 2017 11:48 PM IST
बरेली। 
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मारपीट - फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम में मारपीट
विज्ञापन
 
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स कोच साहिबे आलम और पैरा एथलेटिक्स परमानंद के बीच जमकर मारपीट हुई। तीन साल पहले तक परमानंद कोच आलम के अंडर में ही कोचिंग ले रहे थे। कोच ने मॉडल टाउन चौकी पर परमानंद के खिलाफ तहरीर दी है। 
स्टेडियम में शाम चार बजे कोच साहिबे आलम खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी बीच परमानंद वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कोच से बहस करने लगे। अचानक दोनों में मारपीट होने लगी। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के अनुसार आलम और परमानंद एक-दूसरे पर लात घूसें चला रहे थे। मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे अन्य कोच और खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। साहिबे आलम का कहना है परमानंद एक लड़की को स्टेडियम में लेकर आया था। वह उसे लेकर ट्रैक पर चल रहा था। उन्होंने साइड में चलने को कहा तो उलझ गया। वहीं परमानंद का कहना है कि कोच उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को उसने इसी बाबत उनसे सवाल किया तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर स्टेडियम में मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इतना बड़ा स्टेडियम है, अचानक कोई लड़ने लगे तो हम क्या कर सकते हैं। जैसे ही हम लोगों को शोर सुनाई दिया तो भागकर पहुंचे और दोनों को अलग किया गया। - शमीम अहमद, डीएसओ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें