फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः हाथ की मेहंदी छूटने से पहले छूटा पति का साथ, दो घरों में मातम

Sun, 28 May 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हाथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं की पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया। सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इस घटना से युवक का परिवार सदमे में हैं। साथ ही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मृतक के घर और ससुराल दोनों जगह मातम छा गया।
विज्ञापन


 बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चांद दीयर गांव के पास शनिवार की देर शाम हादसे में नई बस्ती निवासी चंदन पासवान की मौत हो गई। चन्दन की शादी 25 मई को ही बिहार के छपरा जिले के बड़की सवरी जलालपुर गांव निवासी पूनम के साथ हुई थी।

पत्नी के हाथ के मेहंदी भी नहीं छूटे थे कि उसका सिंदूर उजड़ गया। बताया जा रहा है कि चंदन शादी में आयी अपनी बुआ को छपरा स्थित उनके घर शादी में मिली बाइक से छोड़ने गया था। वहां से वह बाइक से वापस आ रहा था। चांद दीयर के पास बने गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


टक्कर के कारण चंदन बेसुध होकर घायलावस्था में रोड पर गिरा पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चांद दीयर पुलिस ने उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन शव को घर ले गए और रविवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

एक दिन पहले ससुराल  आई नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह बेसुध हो जा रही है। परिजनों के क्रंदन को देख पूरे गांव में मातम सा माहौल है। चंदन तीन भाईयो में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें