फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : पुलिस चौकी में सिपाही ने की आत्महत्या, एक एक दिन पहले से ही स्विच आफ था मोबाइल

विज्ञापन
fansi - फोटो : social media
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने चौकी परिसर स्थित कमरे में शनिवार भोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अयोध्या जनपद के असवाना गांव का रहने वाला था। असवाना निवासी सिपाही सूरसेन (24) की पांच माह पूर्व पहली तैनाती मौधा चौकी पर हुई थी।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि सूरसेन रात के लगभग ढाई बजे जगदीश नगर चौराहे पर ड्यूटी पूरी कर चौकी पर लौटा था। इसके बाद चौकी परिसर स्थित कमरे में सोने चला गया। सुबह बुलाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शंका हुई। साथी सिपाहियों ने खिड़की से देखा तो कमरे की दीवार में लगी लोहे की खूंटी से रस्सी के सहारे फंदे से वह लटकता मिला।

लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में तैनात बड़े भाई चित्रसेन ने बताया कि सूरसेन उनसे और घर में माता-पिता से प्रतिदिन फोन पर बात करके ही सोते थे, लेकिन 16 अक्तूबर की रात लगभग नौ बजे उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया था।
विज्ञापन


बताया कि अभी 15 दिनों पूर्व सूरसेन आईएएस की परीक्षा देने फैजाबाद आए थे। उसने डा. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभाग में मौधा चौकी पर सूरसेन की पहली पोस्टिंग थी। सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मोबाइल से ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें