फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी में बदमाश ने की फायरिंग

Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM IST
औरैया/ उत्तर प्रदेश/भारत
विज्ञापन
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना सहायल अंतर्गत गांव सारी में रविवार रात एक घर में चोर घुस गए। परिजनों ने शोर मचाया तो चोर भागकर बाजरे के खेत में घुस गए। सूचना पर पुलिस ने खेत की घेराबंदी को तो उसने फायरिंग कर दी। सुबह खेत से पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
सारी गांव में पुत्तन सिंह गौर के घर में रविवार की रात चोर घुस गए। खटपट की आवाज पर परिजनों ने शोर मचाया तो चोर भागकर खेत में घुस गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर खेत की घेराबंदी कर ली। एक चोर मौका देखकर फरार हो गया जबकि दूसरा बाजरे के खेत से फायरिंग करने लगा। रात के कारण बाजरे की फसल में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई तो खेत को चारों तरफ से घेर लिया। सुबह होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम रामप्रताप उर्फ छुन्नू निवासी मगलन थाना महेवा जनपद इटावा बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर बड़े खुलासे का दावा कर रही है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। जल्द पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें