कोंच। अपर कमिश्नर कर ठगी करने आए युवक को व्यापारी ने 100 पर सूचना देकर पकड़वा दिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के बजाए उसे छोड़ दिया। व्यापारी का कहना है कि मामले की शिकायत एसपी से करेगा।
कस्बे में मुख्य राजमार्ग पर अवधेश चतुर्वेदी पुत्र रामशंकर निवासी गांधीनगर की दुकान है। अवधेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक युवक दुकान में पहुंचा। उसने खुद को व्यापार कर विभाग का अधिकारी बताया। युवक ने देर रात तक दुकान खोलने के आरोप में कार्रवाई की धमकी दी। उसने गोलक में रखे रुपये निकाल लिए। इस बीच व्यापारी ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। 100 की गा़ड़ी युवक को कोतवाली ले गई लेकिन वहां से उसे छोड़ दिया गया। अवधेश ने बताया कि वह एसपी से कोतवाली पुलिस की शिकायत करेगा। कोतवाल का कहना है कि शिकायत गलत थी सिर्फ गलतफहमी होने से मामला तूल पकड़ गया था। गोलक से रुपये निकालने की बात भी गलत है।