फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में भिड़े, एक की मौत

Tue, 08 Mar 2016 01:08 AM IST
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चचया गांव में सोमवार की सुबह छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक अधेड़ की मौत हो गई। हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव की कुछ महिलाएं भोर में गांव के दक्षिण शौच के लिए गईं थीं। इसी बीच एक युवक ने एक महिला संग छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसका सभी महिलाओं ने विरोध किया और उससे पीछा छुड़ाकर अपने घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से आपबीती सुनाईं। इसपर महिला के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे, जहां दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे के साथ ही पलटा-छनौटा तक चलने लगा। इस संघर्ष में आरोपी युवक के पिता माली राम (54) गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बार उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ रसड़ा श्रीराम मौके पर डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने गेहूं के खेत से एक पलटा बरामद किया। मृतक के बेटे त्रिलोकी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिला समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं एक आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें