फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अंतरजनपदीय जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए बदमाश और बरामद सामान के संबध में प्रेसवार्ता करते एसपी सुरेंद्र बहादुर।
विज्ञापन
 जिले की स्वाट टीम और हलधरपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर क्षेत्र से पांच अंतर जनपदीय जालसाजों को सोमवार को गिरफ्तार किया।  इनके कब्जे से पुलिस ने ऑनलाइन खरीदे सामानों के साथ ही16 एटीएम कार्ड भी बरामद किए। नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर ने इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर रतनपुरा स्थित पुराने अस्पताल के पास बैठे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो मोबाईल फोन, 16 एटीएम कार्ड, लियो एलईडी टीवी, वाटर प्यूरीफायर मशीन, फिनिक्स होम थिऐटर, एचपी प्रिन्टर, दो कलाई घड़ी, टाटा स्काई सेटअप बाक्स और टूल बाक्स आदि बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर व वाराणसी जैसे शहरों में बैंक के एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर बदल लेते थे। इसके अलावा एटीएम कार्ड प्रयोग करने वाले व्यक्तियों का 16 अंकों वाला नम्बर और पासवर्ड नोट कर लेते हैं और उसके जरिए ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ ही रेलवे के मंहगे टिकट बुक कर उसे कैंसिल कर नगद रुपये हासिल करते थे। पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पकड़ा गया अरविन्द चौहान पुत्र विजय और मुकेश चौहान पुत्र चतुर्भुज हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद का निवासी है जबकि अमरनाथ चौहान पुत्र रामजीवन गाजीपुर जिले के भुड़कुआ थाना क्षेत्र के खुटहन ओराई गांव, आकाश चौहान पुत्र रामनिवास  बलिया जिले केनगरा थाने के चंद्रवार गांव और आशुतोष पुत्र रामदेव रसड़ा थाने के मंदा गांव का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अरविन्द चौहान गिरोह का लीडर है, वह मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में रहता है। उसे गिरोह के अन्य सदस्य एटीएम कार्ड, पिन नंबरों को उपलब्ध कराते हैं। अरविंद जालसाजी के एक मामले में घोसी कोतवाली में हुए एक अपराध में वर्ष 2015-16 में 11 माह जेल में रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें