फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते को सहमत न होने पर होटल संचालक को मारी गोली

Mon, 02 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पड़़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगजनी के छह महीने पुराने मामले में आरोपियों से फैसला न करना होटल मालिक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने होटल मालिक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आगजनी के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे उनको हौसले बुलंद थे। आरोपियों ने केस में फैसला न करने पर रविवार दोपहर होटल पर आकर युवक को गोली मार दी थी। वह हवाई फायरिंग करते हुए भागे,  जिससे बाजार में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।


मोहल्ला फर्राशान निवासी फजले आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा फैजियाब आलम (21) कसाईबाड़ा में आलम होटल चलाता है। एक जनवरी रविवार को फैजियाब आलम होटल पर था। बड़ा बेटा आफताब भी वहीं पर था।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे होटल पर कामिल उर्फ बोना, कासिम, असजद, नाजिम, कासिम, वारिस निवासी मोहल्ला फर्राशान हाथों में अवैध असलाह लेकर होटल पर आग गए। आरोपी आते ही फैसले का दबाव बनाने लगे। दबाव न मानने पर आरोपियों ने फैजियाब आलम के ऊपर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। 


इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें