फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और सामान ले गए चोर

Mon, 02 Jan 2017 12:54 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात स्वर्ण व्यवसायी के घर समेत एक दूकान और गुमटी तोड़कर नकदी, जेवरात समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। बक्शा में थाने से महज दो सौ मीटर दूर स्थित मेडिकल और जनरल स्टोर की दूकान की खिड़की काटकर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


थाने के निकट स्थित इस दूकान में एक साल के अंदर तीसरी बार चोरी की घटना हुई। एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार गोपालापुर गांव निवासी अशोक मौर्य का थाने से महज दो सौ मीटर दूर बाजार में हाईवेपर के किनारे मेडिकल और जनरल स्टोर की दूकान है।

रविवार को वह दूकान खोलने पहुंचे तो पता चला कि दूकान के पीछे लगी खिड़की काट दी गई थी। कैश बाक्स में रखा तीन हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये से अधिक का माल गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


 जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरेव बाजार निवासी विष्णु सेठ के परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर बाहर हैं। परिवार के सभी सदस्यों पर दहेज हत्या का केस है। जिससे लोग घर  पर नहीं हैं। रात में चोरों ने खिड़की काटकर घर के अंदर धुसे और कमरों का दरवाजा तोड़कर सारा माल उठा ले गए।

आस पास के लोगो की सुचना पर पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर यह कहते हुए वापस लौट गई की  पीड़ित आकर तहरीर देगा तब पता चलेगा कि कितने रूपये का सामान व नकदी चोरी हुआ है । बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में स्थित गुमटी को तोड़कर चोरो शनिवार की रात उसमे रखा हजारो रुपये का

सामान व नगद बारह सौ रूपये उठा ले गये । बाजार में राजेश यादव गुमटी में चाय पान की दूकान चलाते हैं। सुबह चोरी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक गुमटी में हजारों रुपये की बीड़ी, सिगरेट और 12 सौ रुपये नकदी रखा था जिसे चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें