फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Sun, 19 Nov 2017 11:40 PM IST
auraiya
विज्ञापन
गोली लगने से घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेत की रंजिश के चलते गांव में दो पक्ष भिड़ गए।  मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक के हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गड़बाना के नगला कले में अजय प्रताप पुत्र ब्रज किशोर के खेत में मेड़ बढ़ाने को लेकर कर गांव के ही अवनीश पुत्र राधेश्याम से रंजिश चल रही थी। रविवार की देर शाम को इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोप है कि अवनीश ने कई लोगों के साथ अजय के घर जाकर मारपीट कर दी।

वहीं बचाव में उसकी बहन शबनम भी घायल हो गई। मारपीट के विरोध में अजय भी लाठी डंडा लेकर निकल आया। आरोप है कि इस बीच अवनीश ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली अजय के हाथ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवास सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अजय ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें