फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने के लिए दूसरे के आंगन पहुंचा मासूस तो हुआ बवाल, 7 जख्मी

Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के गांव रामपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष होने से सात लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में गांव के प्रधान का परिवार भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां पर मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल रामपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनका चार वर्षीय बेटा खेलता-खेलता गांव के प्रधान कुलदीप कुमार के घर में चला गया।

जहां प्रधान के परिजनों ने बच्चे को बेवजह पीट दिया। बेटे ने पूरी बात बताई, तो प्रधान के परिवार से बच्चे को पीटने का कारण पूछा, जिस पर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट में वीरेंद्र, पत्नी मीनाक्षी व भाई राज मनोहर सिंह को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि वीरेंद्र का बेटा उनके घर के परिसर में आया था। वह बिजली के मीटर को हाथ लगाने लगा। परिवार के सदस्यों ने देखा, तो किसी अनहोनी के डर से बच्चे को दूर हटाया। बच्चे से कोई मारपीट नहीं की गई थी।

कुछ देर बाद वीरेंद्र परिवार सहित घर पर आ धमका और मारपीट करने लगा। प्रधान कुलदीप ने बताया कि मारपीट में उनके पिता कर्मचंद, बेटे रोहित, पत्नी यशवीर कौर व भतीजे विवेक को चोटें आई हैं। मारपीट में प्रधान का बेटा रोहित लहूलुहान हुआ है।

वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र के सिर पर गहरी चोट आई हैं। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें