फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने महिला से किया रेप

Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत एक गांव में महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने चार माह पूर्व उसे तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने रास्ते में दुराचार किया। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि आरोपी चार माह पूर्व उसे तांत्रिक के पास ले जाने के लिए साथ ले गया।

लेकिन रास्ते में उसके साथ दुराचार किया और उसे इस बारे में किसी को बताने की सूरत में उसके पति को मार देने की धमकी दी। जिस पर वह डर गई और चुप रही। बाद में भी आरोपी ने उसे धमका कर उसके साथ कई बार दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें