फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

Thu, 28 Dec 2017 12:33 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने जिले के बोर्ड परीक्षार्थियों में फर्जीवाड़ा पकड़ा है। इंटरमीडिएट के 1066 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीयन रद्द किए हैं। इनके प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह प्रधानाचार्य 30 दिसंबर को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। संतुष्ट न होने पर अपर सचिव प्रशासनिक कार्रवाई भी कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए जिले से कुल 2029 प्राइवेट छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। यह आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग से तय अग्रसारण केंद्र बने विद्यालयों के माध्यम से आनलाइन किए गए थे। बोर्ड के सत्यापन में बहुआ इंटर कालेज बहुआ के 121, चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कालेज हथगाम के 108, चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कालेज धाता के 245, राजा रघुराज सिंह इंटर कालेज सवंत के 400 तथा नागा निर्वाण इंटर कालेज हसवा के 192 आवेदन फर्जी पाए गए हैं। यह सभी आवेदन फार्म रद्द कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

आवेदन कराने वाले चारों कालेजों के प्रधानाचार्यों से अपर सचिव ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि आवेेदन फर्जी होने पर पूरा दोष प्रधानाचार्य का होता है, क्योंकि सभी अभिलेख चेक करने के बाद प्रधानाचार्य को आनलाइन आवेदन अग्रसारित करने का प्रावधान है। 
विज्ञापन


इनसेट
परीक्षा 8 व 9 जनवरी को होगी 
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा नौ और 12 की शारीरिक शिक्षा योग एवं खेल विषय की सभी कालेजों में लिखित परीक्षा आठ जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। कक्षा 10 व 11 की शारीरिक शिक्षा योग एवं खेल विषय की परीक्षाएं नौ जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे के मध्य होंगी। आठ पृष्ठीय प्रश्नपत्र सहित उत्तर पुस्तिकाएं चार जनवरी से सात जनवरी के बीच प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर से प्राप्त करा लेें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें