फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सदमे से मौत

Sun, 24 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पाल (40) पुत्र स्व. मनीराम शनिवार रात खेत में पानी लगा रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक पड़ा। तबियत बिगड़ते ही वह गश खाकर खेत में गिर पड़ा। आसपास कोई न होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत पर पहुंचे ओमप्रकाश के बड़े भाई भूप सिंह ने उन्हें जब खेत पर औंधे मुंह पड़ा देखा तो हिलाकर देखा तो वह मृत मिले।
विज्ञापन


वह तुरंत उन्हें उठाकर घर पहुंचे। ओमप्रकाश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। भूप सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। भूप सिंह ने बताया कि फसल खराब होने से ओमप्रकाश काफी परेशान थे।

उन्होंने उरई के जिला परिषद स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये का कर्ज भी ले रखा था। उनके पास मात्र चार बीघा जमीन थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लेखपाल विजय चौधरी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें