फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम पकड़ी

Sun, 22 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को एक कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापा मारा। यहां पर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक मिली। जिस पर करीब 22 हजार की आइसक्रीम नष्ट कराई। 1265 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक एक कमरे में बंद कर सील कर दी। साथ ही छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। 
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में टीम ने तरीनपुर मेला मैदान के पास स्वास्तिक एजेंसी पर छापा मारा। यहां पर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक मिली। जिस पर टीम ने करीब 22 हजार रुपये की आइसक्रीम मौके पर ही नष्ट करा दी। साथ ही 872 बोतल कोक, 240 लिम्का, 81 माजा, 72 स्प्राइड की बोतल एक्सपायर्ड तिथि की मिलीं।

जिस पर इन्हें कमरे में बंद कर सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी करूणा शंकर कामले ने बताया छापेमारी के साथ आइसक्रीम के तीन, कोल्ड ड्रिंक के दो व मिक्स जूस का एक नमूना भरा गया है। व्यापारी के पास आइसक्रीम भंडारण का लाइसेंस नहीं मिला है। उसे नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें