गिरफ्तार एम.सी. गुप्ता
- फोटो : Vishnu Sharma
एसओजी ने पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। ज्यों—ज्यों एसओजी अपने अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है। वैसे —वैसे पेपर लीक प्रकरण में कई नाम निकलकर सामने आ रहे है। ऐसे ही शनिवार को एसओजी ने पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार एम.सी. गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मामले में इससे पहले गिरफ्तार 18 आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से 16 आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। शेष 2 को फिर से रिमांड पर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसओजी) राजस्थान दिनेश ए.एन. ने बताया कि वाणिज्य विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा के अनुभाग अधिकारी नंदलाल सैनी से एम.काॅम फाईनल के एक प्रश्न पत्र निर्माता प्राध्यापक के नाम संबंधी गोपनीय सूचना प्राप्त कर अपने निकट संबंधी हेतु प्रश्न पत्र प्राप्त करने का प्रयास किया।
इस प्रकार एमसी गुप्ता के द्वारा नन्दलाल सैनी से प्रश्न पत्र निर्माता का नाम की जानकारी जुटाई गई। परीक्षा की गोपनीयता को भंग कर परीक्षा प्रणाली को दूषित करने के आरोप में एमसी गुूप्ता को एसओजी ने लम्बी पूछताछ के गिरफ्तार कर लिया। एसओजी के पुलिस अधीक्षक संजय श्रोत्रिय ने बताया कि पिछले सोमवार से गिरोह के पर्दाफाश होने के बाद अब तक 18 जने गिरफ्तार हो चुके है। इनमें यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार, निजी सहायक, प्रोफेसेर विभागाध्यक्ष, लेक्चरर, कोचिंग संचालक, पब्लिशिंग हाउस के कर्मचारी और छात्र शामिल है। प्रकरण का अनुसंधान जारी है। आगे और भी गिरफ्तारी संभव है।