फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का सीयूजी नंबर हैक कर विहिप नेता को धमकी

Mon, 24 Apr 2017 02:59 AM IST
amar ujala meerut
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
मवाना निवासी विहिप के जिला मंत्री को रविवार सुबह डीएम मुजफ्फरनगर का सीयूजी नंबर हैक कर दो बार जान से मारने की धमकी देेने पर सनसनी फैल गई। इसके थोड़ी देर बाद ही तीसरी बार भी पाकिस्तान के नंबर से आईएसआईएस का एजेंट बताकर धमकी दी गई। डीएम मुजफ्फरनगर के अनुसार उनके सरकारी नंबर को हैक करके किसी ने यह धमकी दी है। जिसके लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मेरठ में इसकी जांच क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेरठ के कस्बा मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सौरभ शर्मा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं। सौरभ के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर 9454417574 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईएसआईएस का एजेंट बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसे मजाक समझकर कॉल काट दी। थोड़ी देर बाद दोबारा उसी नंबर से कॉल करके वही धमकी दोहराई गई। इस बार कॉल करने वाले ने उनके साथ अभद्रता भी की। तीसरी बार मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर 0923076550065 से कॉल आई। इस बार भी कॉल करने वाले ने खुद को आईएसआईएस का एजेंट बताते हुए उन्हें गालियां देते हुए फिर जान से मारने की धमकी दी।

ट्रू कॉलर पर किया सर्च
सौरभ के अनुसार जब ट्रू कॉलर पर डालकर बीएसएनएल के नंबर की जांच की, तो यह जिला मुजफ्फरनगर के डीएम डीके सिंह का सीयूजी नंबर निकला। सौरभ ने कार्यकर्ताओं के साथ मवाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, धमकी देने का पता चलते ही मेरठ और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों के बीच फोन घनघना उठे। डीएम के निर्देश पर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने विभाग के तकनीशियनों को मामले के खुलासे में लगाया है।      
विज्ञापन


‘हिंदू गिरी छोड़ दे वरना परिवार को मार देंगे’
धमकी देने वाले खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए कहा कि हिंदुओं का बहुत नेता बना फिरता है। या तो हिंदू गिरी छोड़ दे, नहीं तो तेरे साथ तेरे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। हमारे लोग तेरे आसपास ही हैं और तेरे हर काम पर हमारी निगाह है। दूसरे मोबाइल नंबर से उसे कहा गया कि सुधर जा।

आरोपी जल्द पकड़ेंगे
मेरे सीयूजी नंबर को हैक करके धमकी दी गई है। नंबर की जांच के लिए एसएसपी को खत लिखा है। कप्तान ने जांच शुुरू करा दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। -डीके सिंह, डीएम, मुजफ्फरनगर।  
साइबर सेल को लगाया

ये बेहद गंभीर मामला है। साइबर सेल को इसकी जांच में लगा दिया गया है। साइबर सेल ने ट्रेकिंग वर्क शुरू कर दिया है। कुछ जानकारियां भी मिली हैं। कोशिश है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। -श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात मेरठ

कोई वारदात न हो जाए
वैसे तो मुझे कोई डर नहीं है। लेकिन जिस प्रकार धमकी देने वाले ने डीएम मुजफ्फरनगर का सीयूजी नंबर प्रयोग किया, उससे अंदेशा है कि कहीं मेरे साथ कोई वारदात न हो जाए। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी मेरठ से मिलकर सुरक्षा की मांग की जाएगी। -सौरभ शर्मा, विहिप नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें