फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी के साथ गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 12:08 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
इसी घर में छिपकर रह रहे थे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीट-पीटकर दलित की हत्या कर फरार दंपति को गुरुवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी दंपति रिश्तेदार के घर में छिपे थे। पुलिस ने आरोपी दंपति के साथ उन्हें शरण देने वाले चार रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के झूंसीनागर निवासी राम निवास दोहरे (38) की बीते सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी नरवेश भदौरिया, किरन और अभिषेक फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा और सपा जिले में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पुलिस महकमे की परेशानी बढ़ती जा रही थी।

गुरुवार को आरोपियों की तलाश में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम और गुरसहायगंज कोतवाल राजबहादुर सिंह, महिला थाना निरीक्षक ने सौरिख थाना प्रभारी आरपी पांडेय के साथ सौरिख थानाक्षेत्र के नगलाचौधरी निवासी अजय राजावत के घर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दलित की हत्या के आरोपी नरवेश और उसकी पत्नी किरन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने अजय राजावत समेत उसके भतीजे व परिवार के लोगों को भी हिरासत में लिया है। काफी देर बाद लोगों को जानकारी हुई कि हत्या के बाद से आरोपी दंपति रिश्तेदार अजय राजावत के घर शरण लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें