फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने तीन को कुचला, जीजा-साले की मौत

Sat, 07 Apr 2018 12:23 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईंवे पर अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार शाम बाइक सवार जीजा-साले की जान ले ली। वाहन के इंतजार में खड़े एक शख्स को भी गंभीर घायल कर दिया। घायल को कानपुर रेफर किया गया है।  हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम लगने से एनएच टू में यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल मार्चरी में रखवाया।  
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती निवासी मेहरबान का बेटा चांद(32) की ससुराल सनगांव में हैं। वह शटरिंग का मिस्त्री है। वह साले मुकीम (35) के साथ एआरटीओ कार्यालय के पास शटरिंग लगाकर बाइक से लौट रहे थे। हाईवे के नउवाबाग तिराहे पर सनगांव की ओर मुड़ते समय सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बेकाबू कार उन्हें कुचलते हुए किसी वाहन के आने के इंतजार में खड़े कानपुर चकेरी निवासी बुद्धीलाल (55) को टक्कर मारते हुए संकेतांक के खंभे से जा टकराई। इसके बाद कर पलट गई, चालक चोट लगने के बाद भी कूदकर भाग गया।

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गई। भीड़ लगने से यातायात ठप हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने चांद और मुकीम को मृत घोषित कर दिया। घायल को कानपुर रेफर किया। एसएसआई जसवंत सिंह और चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने जैसे-तैसे यातायात बहाल कराया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया शवों को मार्चरी में रखवाया गया है। मौत कुचल जाने से हुई है, हालांकि इनके पास हेलमेट भी नहीं मिला।  रिपोर्ट दर्ज कर कार मालिक व चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें