फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः कमरे में बेड पर मिले प्रेमी युगल, कटे थे गले, प्रेमिका की मौत

Fri, 03 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत नाजुक, मेरठ किया गया रेफर  
  • 13 जुलाई को होनी थी युवती की शादी, दोनों बेड पर घायल पड़े मिले
  • बृहस्पतिवार की रात युवती से मिलने पहुंचा था प्रेमी
  • लड़की वालों ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया खुदकुशी के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
प्रेमी युगल की घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की स्थित ढंढेरा में प्रेमिका के घर में बेड पर प्रेमी युगल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया।  दोनों लहूलुहान हालत में प्रेमिका के घर बेड पर पड़े मिले। उनके गले कटे हुए थे।
विज्ञापन


आनन फानन में अस्पताल ले जाने पर प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। खास बात ये है कि 13 जुलाई को प्रेमिका की सहारनपुर के एक युवक से शादी तय थी। बृहस्पतिवार की रात प्रेमी चोरी छिपे मिलने के लिए प्रेमिका के घर पहुंचा था।

पुलिस के मुताबिक ढंढेरा निवासी सुधीर उर्फ सोनू का पड़ोस में रहने वाली कविता से प्रेम चल रहा था। दोनों दलित समुदाय से थे, लेकिन उनकी शादी में बाधा आ रही थी। इसी बीच प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी सहारनपुर निवासी एक युवक से तय कर दी। 13 जुलाई को कविता की शादी की तिथि तय थी।
विज्ञापन

चोरी-छिपे रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

प्रेमी युगल की घटना की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। - फोटो : अमरउजाला
बृहस्पतिवार की रात सुधीर चोरी छिपे कविता से मिलने उसके घर पहुंचा था। कविता का परिवार बाहर और दोनों अंदर कमरे में थे। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दोनों को लहूलुहान हालत में पाया।

अस्पताल ले जाने पर कविता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में सुधीर को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस को सब्जी काटने वाला एक चाकू भी मिला है।

कविता के परिजनों की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई है जिसमें आरोप लगाया गया कि सुधीर ने उनके घर में घुसकर आत्महत्या का प्रयास किया। साथ ही कविता ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

घर से गई तो पर डोली की जगह अर्थी पर

डेड बॉडी - फोटो : प्रतीकात्मक
कविता के परिवार में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। शादी के कार्ड छपवाए जा चुके थे। परिवार के लोग रिश्तेदारी व परिचितों में कार्ड बांटने में भी जुट गए थे।

आस पास के लोगों की मानें तो सुधीर और कविता के प्रेम प्रसंग से परिवार के लोग अच्छी तरह वाकिफ थे, पर कविता की शादी तय होने पर उन्हें लगने लगा था कि सबकुछ उनकी मर्जी के मुताबिक होगा, लेकिन अचानक जो हुआ उसने सब बिगाड़ गिया। कविती घर से गई तो पर डोली की जगह अर्थी पर।

हत्या या आत्महत्या के बीच फंसा मामला
पुलिस ने खुदकुशी का मामला मानकर परिजनों की तहरीर पर खुदकुशी के प्रयास का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, मगर जिन परिस्थितियों में प्रेमी युगल लहूलुहान हालत में मिले हैं उससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल ये है कि क्या दोनों ने एक दूसरे का गला रेता।

अगर दोनों ने खुद अपने-अपने गले काटे तो क्या वे इतनी गहराई तक अपना गला काट सकता है कि उसकी मौत ही हो जाए। पुलिस जांच के दौरान इन सवालों के जवाब ढूंढने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें