फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत के दौरान चिराग से छात्रा झुलसी, मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते आशिया के परिजन। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एट। गांव धगुवां कला में मंगलवार की शाम घर में इबादत के दौरान अगरबत्ती व चिराग जलाते समय कपड़ों में आग लगने से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एट थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव धगुवां कला निवासी रहीस की पुत्री (11) आशिया शारदा जूनियर हाईस्कूल धगुवांकला में कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। मां खेतों पर मटर तोड़ने गई थी। रोजाना की तरह शाम घर में इबादत के दौरान अगरबत्ती और चिराग जला रही थी।

चिराग जलाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई, तब तक वह पूरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसे एट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें