फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रुकवाया बाल विवाह, टैक्सी चालक से तय थी नाबालिग की शादी

Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया है। लड़की अभी तक नाबालिग है, जबकि लड़का लड़की से उम्र में कई वर्ष बड़ा है। बाल विवाह 5 फरवरी को प्रस्तावित था। 

विज्ञापन


इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने हमीरपुर पुलिस को सूचना दे दी। डीएसपी ने मामले की जानकारी उपायुक्त हमीरपुर को दी। इस पर एसडीएम हमीरपुर को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया। एसडीएम ने लड़की के पिता को मिनी सचिवालय में तलब किया। 

स्कूल और पंचायत के रिकॉर्ड से पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है और स्कूल में पढ़ती है। जांच रिपोर्ट को उपायुक्त के समक्ष पेश किया गया। जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार प्रजापति ने लड़की के पिता को तुरंत बाल विवाह को रुकवाने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई करना चाहती है बच्ची

उन्होंने कहा कि अगर लड़की का जबरन विवाह किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी पता चला कि जिस युवक से नाबालिग की शादी हो रही है, वह पेशे से वाहन चालक है।

लड़की से उम्र में भी काफी बड़ा। लड़की से पूछताछ में पता चला है कि वह अभी तक अपनी पढ़ाई करना चाहती है। प्रदेश का सबसे शिक्षित जिला भी बाल विवाह के कारण सुर्खियों में आ गया है। 

उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि बाल विवाह का एक मामला सामने आया था। शादी आने वाली 3 फरवरी को तय थी, लेकिन जांच में लड़की नाबालिग निकली है। उपायुक्त ने लड़की के पिता को बाल विवाह रोकने के सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें