फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े UP के पांच बदमाश, इस खौफनाक घटना को देन वाले थे अंजाम

Tue, 30 Jan 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के पांच बदमाश देहरादून में घुसे तो मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वे इस खतरनाक घटना को अंजाम देने वाले थे।

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। आशारोड़ी के बैरियर को तोड़कर भागे सूमो सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर दारोगा की कार पलट दी, जिससे दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

चंद्रबनी में घेरा तो बदमाश चंद पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गए। इसी बीच बदमाशों के आने का शोर मचा तो ग्रामीणों ने आगे आकर उन्हें दबोच लिया। इसी बीच पुलिस पर फायरिंग की खबर पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दर्शा दी। आरोपी कैंट और रायपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास की घटना में शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन


रायपुर के मयूर विहार में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश और कैंट कोतवाली क्षेत्र में बिजनेसमैन की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को एक टाटा सूमो की तलाश थी। दोनों घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में वो टाटा सूमो आई थी।

सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी के निर्देशन में कैंट और रायपुर पुलिस सूमो की तलाश में थी। सोमवार रात कैंट कोतवाली के दारोगा नवनीत भंडारी अपनी टीम के साथ आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर थे।

इसी बीच संदिग्ध सूमो आई तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन सूमो सवार युवक बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गए। दारोगा भंडारी ने अपनी प्राइवेट कार और दो सिपाहियों ने बाइक से सूमो का पीछा किया।

ओवरटेक करते हुए सूमो चालक ने कार में टक्कर मार दी, नतीजा यह हुआ कि कार पलट गई। गनीमत रही कि दारोगा को गंभीर चोट नहीं आई। इसी बीच बाइक सवार पुलिस कर्मी भी फिसलकर जख्मी हो गए।

वायरलेस पर संदेश जारी होने के बाद पुलिस की बुलेरो कार आ गई। पुलिस ने पीछा कर सूमो को चंद्रबनी गांव में ओवरटेक कर रोक लिया। सूमो सवार पांच युवकों को पुलिस कर्मियाें ने पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथापाई पर उतर आए।

दो युवक छुटकर भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाहर आए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस पांचों युवकों को बुलेरों में डालकर चली गई।

आरोपियों की पहचान रईश पुत्र शामद, सावेज पुत्र महमूद, नसीम पुत्र हमीद और एजाज पुत्र दिलशाद तीनों निवासी निवासी गंदेवड़ा, फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है, जबिक पांचवा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

police
देर रात आरोपियों का मेडिकल कराकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस पर फायरिंग की खबर फैल गई, जिस पर पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मुठभेड़ का मुकदमा होगा दर्ज
पुलिस इस मामले में मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि सूमो की टक्कर से कार सवार दारोगा नवनीत भंडारी बाल-बाल बच गए। दो अन्य पुलिसकर्मियाें को चोटें आई हैं।

सूमो पर लगाया था फर्जी नंबर
सूमो में सवार होकर युवतियों से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले इन युवकों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। सूमो के असली नंबर के बारे में जानकारी हासिल कराई जा रही है। इस मामले में अलग से उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें